नर्स द्वारा प्रसव के लिए कान की बाली लेने का मामला प्रतुल शाहदेव(Pratul Shahdev) पहुंचे पीड़ित परिवार के घर इंसाफ के लिए ढाढस बंधाया

नर्स द्वारा प्रसव के लिए कान की बाली लेने का मामला प्रतुल शाहदेव(Pratul Shahdev) पहुंचे पीड़ित परिवार के घर इंसाफ के लिए ढाढस बंधाया

Share
Link copied

Pratul Shahdev in Latehar

झारखंड के लातेहार के हेरहंज प्रखंड में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई थी।एक दलित प्रसव पीड़िता से 2 सरकारी नर्सों ने ₹18000 घूस लेने के लिए 5 घंटे तक प्रसव को रोक कर रखा।बाद में प्रसव पीड़िता से ज़बरदस्ती सोने का कान का बाली को खोल लिया।देर होने के कारण बच्चा मृत पैदा हुआ।

आज प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने लातेहार के हेरहंज जाकर पीड़ित दलित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।साथ ही *सरकार को चेतावनी दी जी दोनों नर्सों को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज नही किया जाएगा तो आंदोलन होगा।

गौरतलब है कि दृष्टि नाउ ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था और पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ की मांग की थी लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow