इमा ने किया बेल्ट सेरेमनी का आयोजन.

Share
Link copied

Team Drishti,

रांची : इंटरनेशनल मार्शल (इमा) आर्ट अकादमी के तत्वावधान में आज टाटीसिलवे प्रशिक्षण केंद्र में इमा के तकनीकी निदेशक सुनील किस्पोट्टा के निर्देशानुसार बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस आयोजन में पिछले महीने ऑनलाइन कराटे ग्रेडिंग में सफल रहे कराटे खिलाड़ियों को शाखा प्रशिक्षक उमाशंकर महतो ने बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किया.

इमा आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के अंदर एक अलग ही उत्साह होता है. किसी भी खेल के प्रति इनको बढ़ावा देना एक अच्छा मार्गदर्शन की ज़रूरत है. बेल्ट पाने वाले खिलाड़ियों में कुमार अंश ब्लू  बेल्ट, राहुल सामंता,आरती कुमारी ग्रीन बेल्ट, खुशबू रानी, सुमीत कुमार मुंडा, हिमांशु महतो, प्रथम कुमार, प्रंजल प्रजापति, लखन महली एवं मयंक कुमार दास को येलो बेल्ट प्रदान किया गया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow