Naxal :- दुमका में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, विस्फोटक सामान और 27 बंदूकें बरामद

Naxal :- दुमका में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, विस्फोटक सामान और 27 बंदूकें बरामद

Share
Link copied

Naxal

प्रेरणा चौरसिया

रांची

दुमका जिले में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है और लगातार सुरक्षाबलों को कामयाबी भी मिल रही है.ताजा मामले में सुरक्षाबलों ने नक्सिलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और 27 बंदूकें बरामद की है.

नक्सलियों द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर दुमका को दहलाने की बड़ी साजिश रची गई थी लेकिन सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनका जिले को दहलाने की साजिश को दुमका जिले की पुलिस और एसएसबी जवानों के द्वारा नाकाम कर दिया गया है

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए है

एसपी अम्बर लकड़ा ने यहाँ सुचना मिलने के बाद वहां छापेमारी के लिए एक टीम का गठन करके यह भेजा  गया तो , कारकाटा पहाड़ी  के निचले हिस्से में कुछ सूखे पेड़ और झाड़ी लगाए हुए थे जब उनको  हटाया गया तो वहां से प्लास्टिक की बोरी से नियोजेल जिलेटिन 200 पीस ,इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 411 पीस,  पीपुल्स लिबरेशन ऑफ़ गुरिल्ला आर्मी के 18 बैज , माओ की तस्वीर लगी बैज 31 पीस , विस्फोटक के उपयोग के लिए रखे  गए कोडेर्क्स  वायर 50 मीटर , नक्सल साहित्य नया भारत  27 प्रति बरामद की गई |

 

पहले भी बरामद हुए है यहाँ से नक्सल सामान 

एसपी अमबर लकड़ा ने कहा की एसएसबी के साथ मिलकर यहाँ पहले भी छापा मरी हुई थी जिसमे नक्सल सामान बरामद किये गए थे | हमलोग लगत इस  पर काम कर रहे है , और नक्सलियों के इरादों को नाकाम कर रहे है | नक्सलियों ने पहले  भी इस जगह को अपना गढ़ बनाने की कोशिश  की है , लेकिन वो नाकाम रहे है |

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow