जामताड़ा MLA इरफान अंसारी चिकित्सक अनुबंध कर्मियों द्वारा किए गए हड़ताल पर उनसे मिलने राजभवन पहुंचे

जामताड़ा MLA इरफान अंसारी चिकित्सक अनुबंध कर्मियों द्वारा किए गए हड़ताल पर उनसे मिलने राजभवन पहुंचे

Share
Link copied

 

MLA डॉक्टर इरफान अंसारी चिकित्सक अनुबंध कर्मियों द्वारा किए गए हड़ताल पर उनसे मिलने राजभवन पहुँचे

भाजपा की सरकार में बाहरी लोगों को स्थाई नौकरी मिली जबकि हमारे झारखंड के लोगों को अनुबंध पर रखा गया- इरफान अंसारी

अनुबंध कर्मियों की हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर खराब असर पड़ रहा- इरफान अंसारी

हेमंत सोरेन सरकार गंभीर और शालीन है.. बेहतर निर्णय लेने का करेगी काम- इरफान अंसारी

आपकी मांगों को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर रखूंगा

भाजपा सरकार द्वारा किए गए पाप को धोने का हमारी सरकार कर रही है काम..थोड़ा समय तो लगेगा

भाजपा वाले किस मुंह से आपके बीच आते हैं.. उन्हें तो बैठने तक नहीं देना चाहिए

 

जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज झारखंड राज्य के चिकित्सक अनुबंधित कर्मियों से मिलने राजभवन पहुंचे। मालूम हो यह अनुबंधित कर्मियों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। मौके पर विधायक जी ने कहा की आज राज्य में जितने भी अनुबंधित कर्मचारी हैं वह भाजपा की देन है। पूर्व की भाजपा सरकार ने बाहरी लोगों को स्थाई किया और राज्य के स्थानीय लोगों को अनुबंध पर रखने का काम किया जो सरासर गलत है। भाजपा की गलत नीति के कारण आज अनुबंधित कर्मियों में भारी आक्रोश है। इन अनुबंध कर्मियों के हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर खराब असर पड़ रहा है।

आगे विधायक जी ने कहा की अभी झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार है जो पारा शिक्षकों को स्थाई करने की दिशा में कार्य कर रही है। आप लोगों की जो मांगे हैं वो जायज है। हमारे मुख्यमंत्री शालीन और निर्णय लेने वाले हैं। हमारे मुख्यमंत्री दयालु हैं और वह आप लोगों को हो रहे कष्ट को भी देख रहे हैं।मैं आप लोगों की मांगों को सरकार के समक्ष रखने का काम करूंगा। हमारे स्वास्थ्य मंत्री भी काफी अनुभवी हैं। मैं उनसे भी इस संदर्भ में बात करूंगा। मैं आप लोगों के बीच सरकार की तरफ से या फिर विधायक के तौर पर नहीं आया हूं बल्कि एक चिकित्सक के तौर पर आया हूं। मेरा आप लोगों से अनुरोध है कि आप लोग अपना आमरण अनशन को तोड़े। क्योंकि जान रहेगी तभी तो आप लोग स्वास्थ्य सेवा दे पाएंगे। जान के साथ खिलवाड़ ना करें।

आगे विधायक जी ने कहा कि आज आप लोगों की जो दशा है और अनुबंध पर रखने का काम भाजपा द्वारा किया गया पाप है। उस पाप को धोने का काम हम लोग कर रहे हैं जिसमें थोड़ा समय तो लगेगा। हमारी सरकार के 3 साल हुए हैं जिसमें 2 साल तो कोरोना मे चला गया। जल्द सरकार आपकी मांगों पर निर्णय लेगी यह मैं भरोसा दिलाता हूं। परंतु मैं पूछना चाहता हूं कि जिस भाजपा वाले ने आज आप लोगों का यह हाल किया है वह लोग किस मुंह से आप लोगों के बीच आने का काम कर रहा है। आप लोगों को तो उन्हें बैठने तक नहीं देना चाहिए। मैं आप लोगों से फिर आग्रह करता हूं कि अब मैं आपके बीच आ गया हूं तो वार्ता होंगी और समाधान अवश्य निकाला जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow