कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस का धरना.

Team Drishti,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया किसान विरोधी बिल के खिलाफ आज पदयात्रा सह प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया गया, जिसमें मुख्य रुप से किसान विरोधी काला कानून को वापस लेने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया.

इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय नाथ शहदेव ने कहा कि यह कानून सिर्फ और सिर्फ किसान के सोशल एवं कारपोरेट कंपनी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इस काले कानून से ना सिर्फ किसान बल्कि मध्यम वर्ग के परिवार पर भी बहुत भार बढ़ेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष खलील अंसारी, युवा कांग्रेस के अतुल राज, जहीर मंसूरी, हाजी मंसूरी, लक्ष्मी भगत, गोविंदा उरांव, अशोक उरांव और अफताब अंसारी के साथ अनेक किसान एवं ग्रामीण जनता के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now