Ranchi News:-रामनवमी को लेके रांची स्थित मेनरोड में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरा से रहेगी पैनी नजर

Ranchi News:-रामनवमी को लेके रांची स्थित मेनरोड में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरा से रहेगी पैनी नजर

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

राज्य की राजधानी रांची में रामनवमी की तैयारी के लिए कई अखाड़े जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी इस दौरान होने वाले त्योहार और जुलूस के शांतिपूर्ण संपन्न होने की गारंटी देने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है. शहर के बुनियादी ढांचे की निगरानी के लिए शीर्ष पुलिस प्रशासकों ने आज दोपहर ध्वजारोहण किया। एसएसपी सहित विभिन्न थाना प्रभारियों ने शहर के मुख्य मार्ग पर मार्च किया। इसके अलावा, पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हिंसा के बिना त्योहार मनाने का आग्रह किया।

कांके इलाके में भी फ्लैग मार्च
एएसपी मुख्यालय वन मुमल राजपुरोहित के नेतृत्व में रामनवमी पर्व को लेकर कांके थाना क्षेत्र के बाजार टांड, चूड़ी टोला, मिल्लत कॉलोनी, ब्लॉक चौक, अरसंडे, बोड़ेया आदि जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया।
ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
रामनवमी पर्व और जुलूस के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए ड्रोन और सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। रांची शहर और उसके आस-पास के पूरे इलाके में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। पर्व को लेकर अफवाह फैलाने वालों अथवा भड़काऊ कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह रामनवमी में कोई विवाद ना हो उसको लेकर शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं रामनवमी जुलूस के दौरान सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जाएगी। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी तरह का अफवा फैलाए जाने और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
रांची में रैफ की पोस्टिंग की गयी
सुरक्षा का ख्याल रखते हुए राज्य भर में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। राजधानी रांची में सीरआरपीएफ के रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनी प्रतिनियुक्त की गयी है। पूरे राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की सात कंपनियां लगायी गयी हैं। वहीं 14,920 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, पलामू, लोहरदगा और दुमका में रैपिड एक्शन फोर्स की एक-एक कंपनियां लगायी गयी हैं। पलामू में सीआरपीएफ महिला बटालियन की एक कंपनी तैनात की गयी है।
शहर का ऐसा होगा ट्रैफिक सिस्टम

  • अपर बाजार, महावीर चौक की ओर से आनेवाले सभी प्रकार के रिक्शा, दोपहिया व चार पहिया वाहन का नागाबाबा खटाल, जाकिर हुसैन पार्क, किशोरी यादव चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, ग्वाला टोली, श्रद्धानंद रोड, गांधी चौक, रातू रोड गोलचक्कर की ओर से प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित।
  • सरकुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही जाएंगे। उसी जगह से अन्य मार्गों पर जाएंगे।
  • जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग पर सामान्य वाहन नहीं चलेंगे।
  • पुराने नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक।
  • चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहन नहीं चलेंगे।
  • पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • कर्बला चौक से रतन पीपी की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की तरफ आने वाले वालों का परिचालन बंद रहेगा।
  • राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर से सभी प्रकार के वाहन का परिचालन बंद रहेगा।
  • पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

इतने अधिकारियों की हुई है पोस्टिंग

  • 25 डीएसपी
  • 28 इंस्पेक्टर
  • 320 दारोगा
  • 160 सशस्त्र बल
  • 8305 लाठीबल
  • 4950 गृह रक्षक
  • 01 कंपनी एटीएस
  • 01 स्वान दस्ता 0
  • 05 अश्रु गैस दस्ता
  • 05 अग्निशमन दस्ता
  • 03 बीडीएस दस्ता
  • 150 जवान पुलिस मुख्यालय के नियंत्रणाधीन
  • 950 जवान विभिन्न रेंज के डीआईजी के नियंत्रणाधीन
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow