Ramgarh News:-हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम करेंगे हम सब मिल कर :- सुनीता देवी

Ramgarh News:-हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम करेंगे हम सब मिल कर :- सुनीता देवी

Ramgarh News

Drishti  Now  Ranchi

दुलमी प्रखंड सह अंचल मुख्यायल भवन में शुक्रवार को विधायक कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभ उद्दघाटन रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना और फीता काटकर किया। इस दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामगढ़ ब्रह्मदेव महतो सहित दुलमी बीडीओ रविन्द्र कुमार, सीओ पंकज कुमार, सीडीपीओ पूनम कुमारी, एमओ सहित कई पदाधिकारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद बीडीओ व सीओ द्वारा सभी विभाग के पदाधिकारियों से विधायक का परिचय करवाते हुए अपने अपने कार्य की जानकारी दी गई। संचालन दुलमी बीपीओ संजय कुमार ने किया।

विधायक ने बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों से कई जानकारियां लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । मौके पर विधायक सुनिता चौधरी ने कहा प्रखंड कार्यालय में विधायक कक्ष खुलने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास का मामला हो या पेंशन का, हमलोग सभी योग्य लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का कार्य करेंगे।

सभी के सहभागिता से सरकार के विकास योजनाओं को हर एक जरूरतमंद तक पहुंचाने का लक्ष्य रखना है। ताकि हर एक व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाया जा सके। मौके पर दुलमी प्रमुख रेणु देवी, मुखिया परमेश्वर पटेल, राजीव मेहता, मुखिया रविन्द्र महतो, संजू चौधरी, वीणा देवी, उसरा पंचायत के पूर्व मुखिया शैलेश चौधरी, आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर महतो, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश प्रभाकर, जिला संगठन सह सचिव बालकृष्ण ओहदार,आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार,दुलमी प्रखंड सचिव सुरेश कुमार पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुरदास महतो,डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार महतो,सी डी महतो, छोटेलाल महतो, विजय कुमार महतो, सिकनी पंचायत के उपमुखिया उमाशंकर महतो,रामबृक्ष महतो, सुदलनाथ महतो, देवकी महतो, प्यारी महतो सहित पार्टी और प्रखंड व अंचलकर्मी मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow