पीडीएस दुकानदार के खिलाफ ग्रामीण हुए गोलबंद.

पीडीएस दुकानदार के खिलाफ ग्रामीण हुए गोलबंद.

Share
Link copied

गिरीडीह : जनवितरण प्रणाली दुकानदार मूरत महतो के खिलाफ सोमवार को दर्जनों राशन कार्डधारी प्रखंड मुख्यालय पहुंच गए और यहां जमकर हंगामा किया।इतना ही नही एमओ रविन्द्र कुमार के साथ नोक झोंक भी हो गयी। एक ओर जहां एमओ ने महिलाओं पर हाथ उठाने की कोशिश की वहीं महिला कार्डधारियों में एमओ पर चप्पल भी उठाया। बाद में एमओ रविन्द्र कुमार वितरण के दुकान में जाकर मामले की जांच की।

बात दें अभी मई माह से नवम्बर तक केन्द्र व राज्य दोनो सरकारों की तरफ से कोविड के कारण राशन वितरण के लिए दिया जा रहा है।पर बांध के पीडीएस दुकानदार ने मई व जून दोनो माह में मात्र एक एक बार ही अनाज का वितरण किया।जिससे बांध का राशन कार्डधारी खफा हैं। इसके खिलाफ गांव में ही पहले कार्डधारियों ने बैठक की। बैठक में लिए गए निर्णयानुसार सभी लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंच गए। और सीओ कार्यालय घुस गए यहां बीडीओ दिनेश कुमार भी बैठे थे, एमओ को वहीं बुलाया गया और तुरन्त जांच के आदेश दिए गए।

लोगों का कहना था कि ये आदेश केवल आदेश ही रह जाता है। मूरत महतो के खिलाफ दर्जनों पर जांच हुए पर कार्रवाई नही होती है। लोग एमओ के साथ साथ सीओ कार्यालय से निकले और अंचल कार्यालय के बाहर एमओ को घेरकर सवाल जवाब होने लगा। इसी दौरान एमओ व कार्डधारी दोनो गुस्से में दिखे। दोनो तरफ से तू तू में में जमकर हुई। एमओ के बचाव में बोल रहे नेताओ को भी कार्डधारियों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। जिसके बाद एमओ मूरत महतो के घर गए। कार्डधारियों ने आरोप लगाया कि इस पीडीएस दुकानदार के साथ यह नई बात नही है। पिछले लॉक डाउन में भी कई माह का अनाज का कालाबाजारी किया गया था पर कोई कार्रवाई नही हुई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow