Patna News:-5 मई तक गो फर्स्ट की फ्लाइट कैंसिल , एयरपोर्ट में पहुंचे यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Patna News:-5 मई तक गो फर्स्ट की फ्लाइट कैंसिल , एयरपोर्ट में पहुंचे यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Wed, 03 May 2023 10:35 AM (IST)

Patna News

Drishti  Now  Ranchi

एयरलाइन कंपनी ‘गो फर्स्ट’ ने अपनी सारी फ्लाइट को अगले तीन दिनों तक के लिए कैंसिल कर दिया है। 3 से 5 मई तक इस एयरलाइंस कंपनी की एक भी फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। पटना एयरपोर्ट से हर दिन ‘गो फर्स्ट’ की कुल 5 फ्लाइट उड़ान भरती हैं। जो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के बीच चलती हैं।

अचानक से फ्लाइट्स के अगले तीन दिनों तक कैंसिल किए जाने के कारण पटना से सफर करने वाले पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ गई है। एयरपोर्ट पहुंचे पैसेंजर्स परेशान हो गए हैं। सही जानकारी नहीं मिल पाने के कारण वो हंगामा करने लगे।

पटना के रहने वाले नीतीश कुमार मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोपहर 1:35 बजे इनकी फ्लाइट थी। जब ये एयरपोर्ट पहुंचे तो तगड़ा झटका लगा। अचानक पता चला कि उनकी फ्लाइट ही कैंसिल हो गई है। इन्हें मुम्बई पहुंच कर कंपनी की मीटिंग में शामिल होना था। उन्होंने दूसरी व्यवस्था करने की अपील की। मगर, एयरलाइन कंपनी के स्टाफ ने सीधे हाथ खड़ा कर दिया। कहा कि 3-4 दिनों तक कोई ऑप्शन ही नहीं है। जब बात रिफंड के बारे में पूछी गई तो जवाब मिला कि उसके बारे में ईमेल किया जाएगा।

वहीं, मुंबई जा रही पैसेंजर श्वेता ने ऑनलाइन टिकट लिया था। आज अपनी मां के साथ उन्हें मुंबई जाना था। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद इन्हें भी गुस्सा आया। क्योंकि, पहले से इन्हें भी फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी नहीं दी गई थी। दूसरी कंपनी की फ्लाइट से मुंबई भेजने की व्यवस्था करने का गुहार इनकी मां लगाती रही। पर कुछ हो नहीं सका।

इधर, पटना के अभिमन्यु ने 4 मई के टिकट मुम्बई के लिए खरीद रखा था। वो अपना ट्रैवल प्लान 5 मई का करवाने आए थे। पर एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें 4 और 5 मई की भी फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली। इस पर एयरपोर्ट पर मौजूद एयरलाइंस कंपनी के स्टाफ ने कहा कि वो इस बारे में कुछ भी बताने में सक्षम नहीं हैं। जो भी जानकारी होगी, वो कंपनी के स्पोक्सपर्सन ही दे सकेंगे।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow