CM:-सहायक लोक अभियोजक को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र कहा, झारखंड के लोगों को आपकी जरूरत
CM
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज 113 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा है। यह आयोजन प्रोजेक्ट भवन में किया गया रिजल्ट करीब एक महीने पहले ही जारी हुआ है, जिसमें कुल 113 अभ्यर्थी सफल हुए थे. कार्यक्रम दोपहर एक बजे से रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में हुआ।
कई केस पेडिंग, बेगुनाह भी भुगत रहे हैं सजा
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित करते हुए सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा इस तरह का समारोह पहली बार नहीं है, आपने खुशियों की कड़ी में और कड़ी जोड़ी है। हमने कई चयनित बच्चों को यहां पहले भी नियुक्ति पत्र दिया है। मैं एक बात कभी भूला नहीं पाता हूं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एक बात कही थी कि हमें जेल बनाने की क्या जरूरत है, हमें इसे कम करने की तरफ क्यों ध्यान नहीं दे रहे हैं। साफ है कि वर्तमान समय में न्यायपालिका के अंदर कई सारे केस पेडिंग हैं, यही वजह है कि जेल के अंदर कैदियों की संख्या बढ़ रही है। यह संकेत ना राज्य के लिए ना देश के लिए बेहतर है। कई बेगुनाह जेल के अंदर है सजा भुगत रहे हैं उनकी मनोदशा क्या होगी। डॉक्टर और वकील को लोग भगवान की तरह मानते हैं इनके छवि को और बेहतर करने की जिम्मेदारी आपके कांधे पर है। झारखंड के आम लोगों को नियम कानून की जानकारी कम है, ऐसी स्थिति में उन्हें न्याय दिलाना, उनके पक्ष में खड़े रहना कितना मुश्किल होता है आप अनुभव करेंगे।
स्थानीय भाषा सीखने पर जोर दें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, झारखंड की जेल में कई ऐसे गरीब लोग हैं जो पैसे के अभाव में वकील नहीं कर पाते। सरकार उनके लिए भी वकील करती है, सहायता उपलब्ध कराती है। मेरी जानकारी जहां तक है गरीबों को इसकी जानकारी नहीं है, वकील का खर्च सरकार देती है गरीब नहीं, लोगों को अभी और जागरूक करने की आवश्यकता है। देश के कई राज्यों में झारखंड की स्थिति थोड़ी अलग है। इस राज्य के हर एक जिले में अलग- भाषा के लोग है। यहां के कई ग्रामीण क्षेत्र के लोग हिंदी नहीं जानते। आपको उनके साथ भी संवाद स्थापित करना है। आपको न्याय दिलाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आप इन भाषाओं को समझें जाने तभी राह आसान होगी।
कोर्ट के निर्देश के बाद जारी किया गया था रिजल्ट
गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए यह विज्ञापन 2018 (संख्या-03/2018) में जारी किया गया था. यह परिणाम 23 मार्च को जारी किया गया था. जिसके तहत कुल 113 लोगों को आज नियुक्ति पत्र सौंपा गया। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रिक्त 143 पदों के लिए सीधी भर्ती नियुक्ति परीक्षा ली गयी थी। सहायक लोक अभियोजक के परिणाम में निखर बर्णवाल स्टेट टॉपर बने थे, वहीं गरिमा पांडे और अभिलाषा साहनी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर थी। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यह रिजल्ट जारी किया गया था। जानकारी यह भी हो कि साल 2018 के चली आ रही नियुक्ति प्रक्रिया को साल 2022 में रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था।

















