Ranchi News:-हजारीबाग के हृत्तिक कम्पनी के मालिक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या , बुलेटप्रूफ गाड़ी को छोड़ कर दूसरी गाड़ी से क्यों निकले थे शारद होगी जाँच

Ranchi News:-हजारीबाग के हृत्तिक कम्पनी के मालिक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या , बुलेटप्रूफ गाड़ी को छोड़ कर दूसरी गाड़ी से क्यों निकले थे शारद होगी जाँच

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

एनटीपीसी के साथ काम करने वाले एक व्यवसाय के परियोजना समन्वयक शरद की हजारीबाग में दिनदहाड़े अपराधियों ने हत्या कर दी थी। घटना बरवाडीह के हजारीबाग जिले की है. दोपहर के समय मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। हैदराबाद स्थित शरद ने ऋत्विक कंपनी के लिए परियोजना समन्वयक के रूप में कार्य किया। हत्या बड़कागांव एनटीपीसी साइट ऑफिस के सामने हुई।

बॉडीगार्ड भी घायल, चल रहा है इलाज

शरद कंपनी की गाड़ी में ही बैठकर दफ्तर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी पहुंचे और उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। अपराधी पहले से पीछा कर रहे थे। बॉडीगार्ड गाड़ी के पीछे सीट पर और शरद आगे बैठे हुए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस कर रही है अपराधियों की तलाश
अपराधियों की धर पकड़ के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे आरोग्यम अस्पताल पहुंचे हैं और कंपनी के वरीय पदाधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ले रहे हैं।
बुलेटप्रूफ गाड़ी छोड़कर क्यों चले शरद
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेट शरद बाबू हर रोज अपने बुलेट प्रूफ गाड़ी से दफ्तर जाते थे।आज वह स्कॉर्पियो पर सवार होकर साइड के लिए चले। पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि आखिर क्या वजह थी कि उन्होंने अपने बुलेट प्रूफ वाहन को छोड़ा? कहीं योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया। किसने उन्हें अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी छोड़ने के लिए और दूसरे वाहन पर जाने के लिए कहा?

क्या बोले एसपी
एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा, विद्युत कंपनी के पदाधिकारी को गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई। बॉडीगार्ड को गोलियां लगी हैं। घायल बॉडीगार्ड का इलाज जारी है।घटना के बाद तुरंत सभी रास्तों मैं चेकिंग शुरू कर दिया गया है ।छापामारी भी जारी है घटना को किसने अंजाम दिया इसकी पड़ताल की जा रही है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow