Ranchi News:-लव जिहाद के मामले में फरार आरोपी तनवीर अख्तर बिहार से गिरफ्तार , स्पेशल टीम, बोर्डर पर कर रही थी कैंप

Ranchi News:-लव जिहाद के मामले में फरार आरोपी तनवीर अख्तर बिहार से गिरफ्तार , स्पेशल टीम, बोर्डर पर कर रही थी कैंप

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

लव जिहाद के आरोपी तनवीर अख्तर खान को बिहार के अररिया से गिरफ्तार किया गया है। किसी रिश्तेदार की मदद से आरोपी तनवीर नेपाल भाग गया था। पुलिस लंबे समय से नेपाल- बिहार बोर्डर पर कैंप कर रही थी। आरोपी जैसे ही अररिया आया बिहार पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया अब उसे रांची लाया जा रहा है।

पुलिस के डर से नेपाल भाग गया था आरोपी
तनवीर अख्तर उर्फ मो लैक खान को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब इस मामले में पूछताछ के लिए आरोपी से संपर्क की कोशिश की तो उसका कुछ पता नहीं चला। इस मामले में जांच के लिए पुलिस उसके पैतृक गांव भी पहुंची लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। अनुसंधान के दौरान रांची पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि वह किसी रिश्तेदार की मदद से बिहार के रास्ते नेपाल भाग गया है. इसके बाद पिछले पांच दिनों से रांची पुलिस की एक स्पेशल टीम नेपाल और बिहार की सीमा पर कैंप कर रही थी।

​​​​​​​तनवीर अख्तर खान पर लगे हैं कई गंभीर आरोप
यश मॉडलिंग एजेंसी में काम कर रही युवती ने तनवीर अख्तर खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता मुंबई से रांची आयी है और इस मामले में पुलिस को सारे सबूत दिए हैं, जांच में पुलिस की पूरी मदद कर रही है। मजिस्ट्रेड के सामने पीड़िता ने अपना बयान भी दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस के सामने अपनी सुरक्षा को लेकर भी गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि मॉडलिंग की क्लास के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की।

धर्म बदलने का बना रहा था दबाव
पीड़ित युवती ने यह भी आरोप लगाया कि शुरुआत में तनवीर अख्तर खान ने अपना नाम यश बताया। वह कहता था कि उसकी के नाम पर मॉडलिंग एजेंसी का नाम है। युवती का यह भी आरोप है कि उसने अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया। शादी के लिए धर्म बदलने का भी दबाव बनाया। इन सभी आरोपों पर तनवीर अख्तर खान ने अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा लेकिन अब तक पुलिस से बचते रहे। अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है संभव है कि इस मामले में अब कार्रवाई और तेज होगी।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow