Weather Report:-झारखण्ड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज कई इलाकों में हुई कल रात तेज बारिश , लेकिन सुबह सुबह निकली तेज धुप

Weather Report:-झारखण्ड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज कई इलाकों में हुई कल रात तेज बारिश , लेकिन सुबह सुबह निकली तेज धुप

Share
Link copied

Weather Report

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में देर रात बारिश हुई। सुबह तेज धूप ने रात की राहत को कम कर दिया है । बारिश की वजह से उमस और गर्मी तेज हो गयी। राज्य के कई हिस्सों में दोपहर के बाद बारिश हुई लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली है। रात में चली तेज आंधी और बारिश की वजह से राज्य के कई हिस्सों में बिजली बाधित रही। कई जगहों पर बिजली की तार पर पेड़ गिर गये। फॉल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी।

तूफान का असर
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के रास्ते झारखंड की ओर बढ़ रही ट्रफ लाइन ने मौसम बदला है। जमशेदपुर के मौसम में भी बदलाव नजर आया। दोपहर बाद आंधी के साथ तीन एमएम बारिश हुई. मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रांची के साथ – साथ राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। मानसून झारखंड में इस बार 18 जून को दस्तक देगा लेकिन बिपारजॉय तूफान और प्री मानसून गतिविधियों की वजह से झारखंड के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पलामू में गर्मी रहेगी। गर्मी का प्रकोप ऐसा रहा कि मेदिनीनगर का पारा सबसे अधिक 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow