Ranchi News:-झारखण्ड में कही बारिश की संभावना तो कही लू की मार , अभी परेशान करेगी गर्मी
Ranchi News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
झारखंड में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 18 जून तक लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। गर्म हवा का सबसे ज्यादा असर पलामू इलाके में नजर आयेगा। झारखंड में मानसून देर से दस्तक देगा, गर्मी का असर अभी झारखंड में रहेगा। मानसून के आने से पहले राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्मी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि अभी अगले चार से पांच दिनों में राज्य के कुछ भागों में लू चलने की संभावना है इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। एक तरफ गर्मी परेशान करेगी तो दूसरी तरफ राज्य के कई हिस्सों में काले बादल और तेज हवा लोगों को गर्मी से राहत भी देगी। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 जून तक झारखंड में मानसून प्रवेश कर सकता है। 19 जून से झारखंड में लू चलने के संकेत नहीं है। मुख्य रूप से कोल्हान और पलामू प्रमंडल में इसका असर दिखेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में कई हिस्सों में तापमान में बढ़त दर्ज की गयी है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम सामान्य से चार से छह डिग्री तक बढ़ गए हैं।
कैसा रहा शहरों में तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान गोड्डा, देवघर, पलामू और जमशेदपुर के कई इलाकों में गर्म हवा ने परेशान किया है। संताल में दो से तीन डिग्री तक अधिकतम पारा बढ़ा है। गोड़्डा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है यहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री रहा। मेदिनीनगर में 44.0 डिग्री, जमशेदपुर में 42.2 डिग्री और रांची में 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

















