RANCHI

RANCHI: धुर्वा में नवजात नाली में मिला cwc ने लिया कब्जे में जाँच शुरू

Share
Link copied

 

RANCHI: पुत्र की आस में लोग क्या क्या नहीं करते है पूजा पथ व्रत दान दक्षिणा साधु महात्मा की शरण तक जाते है लेकिन रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में ऐसी खबर देखने को मिली जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल यहाँ नाली में नवजात बच्चा फेंका हुआ मिला। हालांकि भगवान का शुक्र है की एक व्यक्ति की नजर नवजात पर पड़ी। जिसके बाद नवजात को उसने उठाया तो नवजात की सांसे चल रही थी। हालांकि नवजात खून से लथपथ था। जिसे स्थानीय लोगों ने साफ सुथरा किया और प्राथमिक उपचार भी कराया।

जिसके बाद बच्चे को लेकर सभी धुर्वा थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने CWC को बच्चे की बरामदगी की सूचना दी और फिर करुणा आश्रम से जुड़ी एक महिला सदस्य धुर्वा थाने पहुंची और बच्चे को लेकर रानी चिल्ड्रेन अस्पताल ले गई।

ताकि बच्चे को सुरक्षित किया जा सके। मामले की जानकारी देते हुए लोगों ने बताया की बच्चा महज एक दिन का है जिसे जगन्नाथपुर के समीप एक नाले मे फेंक दिया गया था। वही बच्चे को गोद लेने के लिए जितेंद्र नायक और उनकी पत्नी आगे आए है उनका कहना है कि वे बच्चा को अच्छे से परवरिश करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow