ED NEWS

ED NEWS : विष्णु अग्रवाल पांच दिनों तक ED के रिमांड पर

ED NEWS : रांची में सेना के जमीन पर हुए लैंड स्कैम के आरोपी व्यवसायी विष्णु अग्रवाल को ED कोर्ट ने पांच दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया है। अब ED 5 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विष्णु अग्रवाल को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बुधवार को ED के अधिवक्ता ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि विष्णु अग्रवाल को 7 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाये. ED द्वारा रिमांड मांगे जाने का विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता ने विरोध किया. लेकिन ED की ओर से मौजूद विशेष लोक अभियोजक रमित सतेंद्र ने अदालत को बताया कि लैंड स्कैम से जिन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, उनमें विष्णु अग्रवाल भी शामिल हैं, और उनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने विष्णु अग्रवाल को 5 दिनों के लिए ईडी रिमांड की मंजूरी दे दी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via