Dumri Byelection

Dumri Byelection:पुलिस टुल्स के तौर पर काम कर रही है डुमरी में उनके कार्यकर्त्ता को किडनेप किया जा रहा है और पुलिस चुप है : बाबूलाल मरांडी

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sun, 03 Sep 2023 10:23 AM (IST)

 

Dumri Byelection: झारखण्ड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की डुमरी उपचुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है. उन्होंने दावा किया है कि ऐसे में एनडीए प्रत्याशी की जीत तय है। रांची के प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्य भर में लोग हेमंत सोरेन सरकार में कानून व्यवस्था के बद से बदतर होते हालात और करप्शन से त्रस्त हैं. डुमरी की जनता भी इसे महसूस कर चुकी है. वहाँ के अलग अलग क्षेऐ में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने इसे अनुभव किया. अब ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि एनडीए की यशोदा देवी भारी मतों से उपचुनाव में जीतेंगी. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे.

बाबूलाल मरांडी ने चिंता जाहिर करते कहा कि डुमरी सहित अन्य जगहों पर पुलिस टुल्स के तौर पर काम कर रही है। वह पार्टी विशेष के एजेंट के तौर पर काम ना करे. बाबूलाल के मुताबिक सत्ता पक्ष के दलों में हार की आशंका है. यही वजह है कि झामुमो के दलाल, गुंडे हताशा में अवैध कार्यों को करने में लगे हैं. इसमें पुलिस भी उनके साथ दिख रही। जरीडीह थाना (गिरिडीह) में रहने वाले मथुरा महतो और जेपी मंडल को झामुमो के भोला और तपेश्वर सिंह ने दो सितम्बर को किडनैप कर लिया है. संभवतः दोनों को अबतक नहीं छोड़ा गया है.

नावाडीह में ही भाजपा के एक वर्कर निर्मल महतो का एक स्कूल है. डुमरी उपचुनाव के लिए भाजपा के कुछ वर्कर इसमें ठहरे थे। पुलिस कई बार रात में झामुमो के गुंडों के साथ आकर जांच के नाम पर तंग करती रही। यह हेमंत सरकार की हताशा को दिखाता है। बाबूलाल ने एक अन्य उदाहरण देते कहा कि एक गाँव के संथाली टोला में जब वे गये तो संथाली भाषा में स्थानीय लोगों ने बताया कि झामुमो के लोगों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर एनडीए प्रत्याशी को वोट दिया तो उनको राशन देना बंद कर दिया जाएगा। लोकतंत्र में यह धमकी ठीक नहीं। बाबूलाल ने कहा कि उन्होंने इन मामलों पर डीजी से बात की है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह डुमरी में भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow