JURM

JURM: छात्रवृति की पैसा निकालने गई दशवीं की छात्रा से 11 दरिंदो ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Share
Link copied

 

JURM: झारखण्ड के दुमका मे एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है जहाँ सीएसपी केन्द्र से छात्रवृति की पैसा निकालने गई दशमी की छात्रा से 11 दरिंदो ने सामूहिक दुष्कर्म का अंजाम दिया है। यही नहीं बेसुध पीड़िता को निर्वस्त्र कर छोड़ कर फरार हो गया है.जांच में जुटी पुलिस कहा पीड़िता और आरोपी दोनों अगल बगल गांव के है पुलिस एक टीम गठन कर दिया है आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होंगी

झारखण्ड की उपराजधानी दुमका मे एक बार फिर एक आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप जैसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। युवती के साथ जबरन ग्यारह लड़को सामूहिक दुष्कर्म का अंजाम देकर पीड़िता को निर्वस्त्र कर छोड़ फरार हो गया है।मामला शनिवार को प्रकाश में तब आया जब नाबालिग परिजनों के साथ मुफस्सिल थाना शिकायत करने पहुंची। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए 164 का बयान न्यायालय मे और सी डब्ल्यू सी मे दर्ज कराई ।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित दशमी की छात्रा ने बताया कि वह सीएसपी केंद्र छात्रवृत्ति का पैसा निकालने दुमका आयी थी। घर लौटते समय रेलवे स्टेशन -मुखराली रोड में दो बाइक सवार बदमाशों ने जबरन बाइक पर बिठा पास के निर्माणाधीन घर में ले गया। जहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म अंजाम दिया । दरिंदो को युवती पर जरा सा भी तरस नहीं आयी, खुद घटना का अंजाम देने के बाद फोन कर अपने दो और साथी को बुलाया। फिर सभी ने दुष्कर्म किया। हवस के भेडियो को अपनी हवस को मिटाने के लिये कुछ दूरी पर स्थित नकटी पहाड़ के समीप ले गया।जहां और चार साथियों को बुला फिर सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में तीन अन्य दरिंदे ने भी नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। उसके बाद देर शाम नाबालिग की हालत गंभीर होने पर निःवस्त्र कर बाइक से सड़क किनारे छोड़ भाग खड़ा हुआ। दूसरे दिन नाबालिग को होश आया, तो किसी तरह घर पहुंची। जहां परिजनों से भी भय से कुछ नहीं बतायी। बाद में काफी पूछने पर परिजनों को नाबालिग ने आपबीती सुनाई। मामला बीते 25 सितंबर की है। नाबालिग थाना क्षेत्र के ही एक विद्यालय में 10 वी की पढ़ाई करती है। मामले में नाबालिग के बयान पर पुलिस गैंगरेप का तीन नामजद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में बयान दर्ज करा अनुसंधान में जुट गई है।

इस मामले मे जिले के सदर मुख्यालय के डीएसपी विजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि ने पीड़िता के लिखित शिकायत पर मुफ़शील थाने मे तीन नामजद और आठ अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई मे जुट गई है। उन्होंने कहा की आरोपी और पीड़िता दोनों अगल बगल गांव के है. वह मेला घूमकर वापस घर लौट रही थी इसी बीच दुष्कर्मियों ने लड़की को उठाकर ले गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का अंजाम दिया.इस जघन्य मामले मे एसपी दुमका ने एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया है.पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
इधर सी डब्ल्यू सी के चेयरमैन ने कहा कि पीड़िता ने सी डब्ल्यू सी मे अपने बयान दर्ज कराई है.पीड़िता और उसके परिजनों ने पहले गांव पंचायती बैठाई थी लेकिन जब मामला शॉर्ट आउट नहीं हुआ तो पीड़िता और उसके परिजनों ने कानून का शरण लेकर न्याय की गुहार लगाई. इस जघन्य मामले मे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज मे ऐसे कृत्य करने से पूर्व सोचे.  IS

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow