राज्य में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने दिया एक दिवसीय धरना.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरिडीह : गिरिडीह जिला भाजपा ने राज्य मे लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर गिरिडीह के अंबेडकर चौक में एक दिवसीय धरना दिया जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया. इस दौरान दर्जनों भाजपा के महिला और पुरुष कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.भाजपाइयों ने  हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि राज्य की हालात चिंताजनक है यहां रोज अपराधिक घटनाओ का ग्राफ बढ़ते जा रहा है, राज्य में महिलाओं एवं युवतियों पर लगातार असामाजिक तत्वों द्वारा शोषण एवं दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा है परंतु सरकार चुप बैठी हुई है, जिससे अपराधिक तत्वों का मन बढ़ चुका है.

भाजपा नेताओं ने कहा कि असामाजिक तत्वों के साथ-साथ नक्सली भी अब जंगल से शहर की ओर आने लगे है. इतना ही नहीं नक्सलियों एवम आपराधिक तत्वो द्वारा इन 10 महीनों में कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. नेताओं ने पूर्व की रघुवर सरकार के शासन का बखान करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार थी तब तक झारखंड मे नक्सलियों और आसामाजिक तत्वो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई शुरू की गई थी, हमारी सरकार जाने के बाद नक्सलियों एवम आपराधिक तत्वो का दिन फिर आ गया है.

जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि सरकार राज्य में कानून व्यवस्था लागू करने में नाकाम है जिससेआज झारखंड में असामाजिक तत्वों तथा नक्सलियों द्वारा घटित घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं राज्य की महिलाएं और युवतियों में भी असंतोष व्याप्त है. कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं ने समाहरणालय पहुंचकर गिरिडीह उपायुक्त महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow