गुमला के लुदगो गांव में 19 वर्षीय युवती का शव पुलिस ने किया बरामद.

Share
Link copied

Gumla, Deepak Gupta.

गुमला(घाघरा) : घाघरा थाना क्षेत्र के लुदगो ग्राम निवासी पुसू कुमारी उम्र 19 वर्ष का शव पुलिस ने बरामद किया. पुसू की हत्या तेज धारदार हथियार से सर पर वारकर किया गया हैं. शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर राहड़ के खेत मे जोड़ा बड़ के पास से बरामद किया गया.

गौरतलब है कि पुसू गांव के ही बसंत महतो के साथ विगत एक साल से पति पत्नी की तरह रह रही थी. एक जाति के होने के कारण किसी ने विरोध नही किया था. पुसू की माँ पानपती देवी ने बताया कि बसंत के कमाकर बाहर से लौटने के उपरांत बसंत पुसू के साथ बराबर मारपीट करता था, और पैसे की मांग करता था. पुसू की मां ने यह भी बताया कि करीब तीन महीने पूर्व भी बसंत ने पुसू के साथ मारपीट किया था और मामला थाना तक पहुँचा था, जहां पंचायत के मुखिया सहित अन्य लोगों के द्वारा पुनः मारपीट नही किये जाने की बात पर मामला सुलह कराया गया था.

रविवार की सुबह मडुआ काटने गए ग्रामीणों ने शव को अपराह्न करीब एक बजे देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने बताया कि शव नग्न अवस्था मे था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसके साथ कई लोगों ने हत्या से पूर्व ब्लात्कार किया हो. परिजनों द्वारा सूचना मिलने पर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल घटना स्थल पहुचे और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस पुसू के पति बसंत को भी हिरासत में ले लिया है. परिजन पुलिस के सामने बसंत द्वारा हत्या किये जाने की बात कह रहे हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow