मोबाइल छिनतई मामले में एक अपराधी गिरफ्तार दो अन्य की तलाश जारी

मोबाइल छिनतई मामले में एक अपराधी गिरफ्तार दो अन्य की तलाश जारी

Share
Link copied

मोबाइल छिनतई मामले में एक अपराधी गिरफ्तार दो अन्य की तलाश जारी:

मोबाइल छिनतई मामले में एक अपराधी गिरफ्तार दो अन्य की तलाश जारी

सिमडेगा:सिमडेगा शहरी क्षेत्र में शनिवार को तीन अज्ञात लोगों के द्वारा दो अलग-अलग जगहों पर मोबाइल छीने जाने की घटना हुई। इस संबंध में सदर थाना में पीड़ित द्वारा कांड संख्या 99/24 एवं 100/ 24 दर्ज कराया गया। घटना के संबंध में एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना को लेकर सिमडेगा सदर पुलिस द्वारा लगातार छानबीन कर 24 घंटे के भीतर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के मदद से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया..

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से छीना हुआ मोबाइल एवं स्कूटी एवं प्लैटिना बाइक बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी अभिषेक कुमार बड़ाईक थाना टोली निवासी है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बना रही है, जल्दी ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow