राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 19 वीं मेजर ध्यानचंद महिला व पुरुष हॉकी टूर्नामेंट शुरू:

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 19 वीं मेजर ध्यानचंद महिला व पुरुष हॉकी टूर्नामेंट शुरू:

राष्ट्रीय खेल दिवस:19 वीं मेजर ध्यानचंद महिला व पुरुष हॉकी टूर्नामेंट शुरू…..

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 19 वीं मेजर ध्यानचंद महिला व पुरुष हॉकी टूर्नामेंट शुरू:

(national-sports-day)
सिमडेगा:राष्ट्रीय खेल दिवस सह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर जिला खेलकूद विभाग, हॉकी सिमडेगा और प्रतिष्ठान डिवाइन होंडा के तत्वावधान में 19 वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप आयोजित किया गया है। विधिवत उद्घाटन सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में उपायुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ , जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला खेल पदाधिकारी, फादर बेनेदिक, नरेंद्र अग्रवाल ने किया। उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिमडेगा जिला खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस खेल पर व्यवस्था का ध्यान विगत वर्षों में काफी बड़ा है। 2017 – 18 में खेलो इंडिया का खेल कार्यक्रम भारत सरकार ने प्रारंभ किया। साथ ही राज्य सरकार ने भी तब से खेल विकास की बहुआयामी रूप से बढ़ाया। जिसके तहत निश्चित रूप से खेल की नगरी सिमडेगा का उज्ज्वल भविष्य होगा। जिला प्रशासन और विभिन्न खेल संघ इसके लिए लगातार कवायद में जुटा है। जिला एवं प्रखंड में खेल के विकास के लिए स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में सभी प्रखंड को स्टेडियम से आच्छादित किया जाएगा….

झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक समाप्त-44 प्रस्ताव पर लगी मोहर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिमडेगा में बहुत प्रेम से जिस खेल को खेला जाता है। उस हॉकी खेल के मेजर ध्यानचंद पुरोधा रहे हैं। सिमडेगा हॉकी में निश्चित रूप से आगे है । इसके अलावा फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस एवं कई सारे इंडोर गेम्स में भी अभिरुचि रखते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।हॉकी संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी एवं अन्य उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now