गिरिडीह झामुमो ने पीएम मोदी का जलाया पुतला.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरिडीह : राज्य सरकार का 75 हजार करोड़ का अधिकार छीनने से गुस्साएं झामुमो के गिरिडीह कमेटी ने मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया. सदर प्रखंड के कार्यालय से पीएम का पुतला लिए निकली जेएमएम कार्यकर्ताओं की भीड़ शहर का भ्रमण करते हुए टावर चाौक पहुंची, जहां सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ झामुमो के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह भी शामिल हुए. इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी लिखी तख्तियां भी कार्यकर्ता थामे हुए थे. कार्यकर्ता हाथों में 75 हजार करोड़ की देनदारी की मांग को लेकर तख्तियां हाथों में थाम कर पीएम का विरोध कर रहे थे.

गिरिडीह झामुमो ने पीएम मोदी का जलाया पुतला.

टावर चाौक में विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक सोनू ने कहा कि झारखंड के कोयले से देश को बिजली मिलती है, ये जानते हुए भी पीएम मोदी झारखंड के अधिकार को छीन रहे है. विधायक ने केन्द्र के भाजपा की सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि संघीय ढांचे पर इसी प्रकार हमला होता रहा तो झामुमो चुप नहीं बैठने वाली है, बल्कि केन्द्र की मोदी सरकार के कारनामों को जन-जन तक पहुंचाएगी. पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा, शाहनवाज अंसारी, इरशाद अहमद वारिष, निर्भय सिंह, दिलीप रजक, राॅकी सिंह, बंटी केडिया, शिवपूजन कुमार, अजीत कुमार पप्पू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow