चतरा पुलिस को टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता।

चतरा पुलिस को टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता।

Share
Link copied

चतरा पुलिस को टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता।

चतरा पुलिस को टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता।
Chatra Police got big success against TSPC Naxalites.
सर्च अभियान पर निकली पुलिस की टीम और टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर हरेंद्र के दस्ते के साथ भीषण मुठभेड़,मुठभेड़ में हरेंद्र सहित संगठन के सक्रिय सदस्य ईश्वरी गंझू को पुलिस नेकिया ढेर,एक अन्य नक्सली भी गिरफ्तार..

आठ महीने पूर्व अफीम की खेती नष्ट कर लौट रही पुलिस की टीम पर हरेन्द्र ने अपने दस्ते के साथ बोला था हमला, दो जवान हुए थे शहीद

घटना के बाद अभियान में शामिल पुलिस के जवानों व अधिकारियों के हौसला अफजाई के लिए चतरा पहुंचे डीजीपी व डीआईजी।

चतरा पुलिस को टीएसपीसी नक्सलियों के विरोध सफलता मिलने के बाद नक्सल विरोधी अभियान में निकली पुलिस की टीम और जवानों के हौसला अफजाई के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता और डीआईजी सुनील भास्कर चतरा पहुंचे। इस दौरान डीसी व एसपी की मौजूदगी में डीजीपी और डीआईजी को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। जिसके उपरांत समाहरणालय के सभाकक्ष में पुलिस पदाधिकारी के संग आयोजित बैठक में डीजीपी व डीआईजी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चतरा सहित झारखंड पुलिस को टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान चतरा पुलिस ने टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर हरेन्द्र गंझू व दस्ते में शामिल इश्वरी गंझू को एनकाउंटर में मार गिराया। जबकि पुलिस की टीम ने दस्ते में शामिल एक अन्य नक्सली गोपाल गंझू को गिरफ्तार किया है। यह एनकाउंटर सदर थाना क्षेत्र के गनियोतरी जंगल में हुआ। पुलिस बल के साथ एनकाउंटर में मारा गया हरेंद्र गंझू उर्फ रामदास भोक्ता उर्फ सुरेश गंझू सदर थाना क्षेत्र के कारी देवरिया गांव का रहने वाला है। ईश्वरी गंझू उर्फ घुटारी गंझू उर्फ पेरू वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के गुब्बे गांव का रहने वाला है। वहीं दस्ते के एक अन्य गिरफ्तार नक्सली गोपाल गंझू भी वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के गुब्बे गांव का ही रहने वाला है। इस दौरान पुलिस की टीम ने नक्सलियों के पास से एक एक-47 राइफल, एक देसी कट्टा, एक-47 राइफल का तीन चक्र गोली,खोखा,नक्शलियो के द्वारा अपराध की योजना बनाने अथवा दैनिक उपयोग के सामाग्रियो को लाने में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल व चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

*भी/ओ:* एनकाउंटर में मारे गये टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर हरेन्द्र गंझू के दस्ते ने आठ महीने पूर्व एनकाउंटर स्थल गनियोतरी जंगल से सटे बैरियों जंगल में अफीम की खेती को नष्ट कर लौट रही पुलिस की टीम पर घात लगाकर हमला किया था। जिसमें पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही हरेंद्र की गिरफ्तारी व एनकाउंटर को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान बुधवार की देर रात अभियान पर निकली चतरा पुलिस की टीम ने एनकाउंटर के दौरान हरेंद्र सहित दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow