मंत्री मिथलेश ठाकुर ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : गढ़वा विधायक सह सूबे के पेयजल व स्वक्षता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने आज सदर अस्पताल गढ़वा का निरीक्षण किया. मंत्रीजी ने पूरे अस्पताल में घूम घूम कर हरेक वार्ड का निरीक्षण किया और जहां खामियां दिखी वहां उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की. निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि गढ़वा सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करना है, जिसके लिए 5 करोड़ की राशि उपलब्ध करा दी गई है. साथ ही साथ उन्होंने बताया कि किडनी ग्रस्त रोगियों के लिए पाँच डायलेशिस मशीन बहुत जल्द लगाया जाएगा ताकि सस्ते दर पर रोगियों का इलाज हो सके.

उन्होंने यह भी घोषणा किया कि नवजात शिशुओं के लिए गहन चिकित्सा कक्ष बनाई गई है, जिसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा जहां उस कक्ष में बच्चों के लिए स्पेसलिस्ट डॉक्टर भी उपलब्ध होंगे ताकि बीमार नवजात शिशुओं को बाहर ले जाने की जरूरत न पड़े.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow