Gumro Mountain: A wonderful confluence of natural beauty, religious faith and adventure.

गुमरो पहाड़: प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और रोमांच का बना अद्भुत संगम।

Share
Link copied

गुमरो पहाड़: प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और रोमांच का बना अद्भुत संगम।

Gumro Mountain: A wonderful confluence of natural beauty, religious faith and adventure.

दुमका:झारखंड के दुमका जिले के मसलिया प्रखंड में स्थित गुमरो पहाड़ इन दिनों पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। 490 फीट ऊंचा यह पहाड़, लगभग 400 बीघा क्षेत्र में फैला है और अपनी अनोखी बनावट, धार्मिक महत्व और रोमांचक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। हर साल खासतौर पर 1 जनवरी को यह स्थल फतेहपुर, देवघर और आसपास के इलाकों से आने वाले पर्यटकों से गुलजार रहता है।

गुमरो पहाड़ का भूभाग बड़े-बड़े चट्टानों और घने बांस के जंगलों से घिरा हुआ है। इसकी चार प्रमुख चोटियां इसकी भव्यता को और बढ़ाती हैं। यहां मानव और बाघ के पैरों के निशान पाए जाते हैं, जो धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं से जुड़े हैं। पहाड़ की तलहटी में स्थित पहाड़ बाबा का थान श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था का केंद्र है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow