CPI celebrated the 128th birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose in the auditorium of the CPI state office in Ranchi

भाकपा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती रांची स्थित सीपीआई के राज्य कार्यालय के सभागार में मनाई

Share
Link copied

रांची: 23 जनवरी भाकपा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती रांची स्थित सीपीआई के राज्य कार्यालय के सभागार में मनाई गई। सीपीआई के नेताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सपना आज भी अधूरा है। रामगढ़ के अधिवेशन में उन्होंने गरम दल का निर्माण किया था। जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का रांची से विशेष लगाव रहा हैं, आजादी की लड़ाई के दरमियान कई बार रांची आगमन हुआ और रुकना हुआ है।जिन जगहों पर रुके थे।उन स्थानों को झारखंड सरकार संरक्षित करे और उनके जीवनी को पाठ्यक्रमों में शामिल कर सम्मान दे। आज देश के अंदर जाति धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है। देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है लेकिन

भाकपा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती रांची स्थित सीपीआई के राज्य कार्यालय के सभागार में मनाई

धर्म की घुट्टी पिलाकर केंद्र सरकार लोगों को बरगला रही है। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ जापान जेल में बंद हवलदार तिन तुस टोपनो के पुत्र डॉ सहगल टोपनो भी उपस्थित थे। उन्होंने अपना संस्मरण को लोगो से साझा किया। झारखंड सभी लोग संकल्पित होकर देश की तमाम धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एकजुट होकर देश में लोकतंत्र, संविधान और देश की आजादी को बचाने के लिए संघर्ष को तेज करेंगी। कार्यक्रम में राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, पुष्कर महतो राजेश यादव जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, इम्तियाज खान, ममता साहू,एहतेशाम प्रवीण मनोज ठाकुर, श्यामल चक्रवर्ती, मेहुल किरण कुमारी, गोपाल पांडेय, सुनील सिंह, आरती सहित कई लोग शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow