रांची के मोराबादी मैदान में आज गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

रांची के मोराबादी मैदान में आज गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

रांची के मोराबादी मैदान में आज गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

Full dress rehearsal of Republic Day celebrations was held today at Morabadi ground in Ranchi
Full dress rehearsal of Republic Day celebrations was held today at Morabadi ground in Ranchi

मोरहाबादी मैदान में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा की देखरेख में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की हुई ज्वायंट ब्रीफिंग

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह का आज दिनांक 24 जनवरी 2025 को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

रांची के मोराबादी मैदान में आज गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया। उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये गये।

रांची के मोराबादी मैदान में आज गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपर जिला दण्डाधिकारी, रांची द्वारा समारोह के लिए जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उचित समन्वय के साथ कर्तव्य निवर्हन करें- उपायुक्त, श्री मंजूनाथ भजन्त्री

ज्वायंट ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी उचित समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में झांकियों का प्रदर्शन एवं मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

रांची के मोराबादी मैदान में आज गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

ज्वायंट ब्रीफिंग में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा द्वारा समारोह के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निदेशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक, यातायात द्वारा भी समारोह के दौरान सुदृढ़ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों जरुरी जानकारी दी गयी।

रांची के मोराबादी मैदान में आज गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-
1. सेना 
2. सी.आई.एस.एफ.
3. सी.आर.पी.एफ. 
4. आई.टी.बी.पी.
5. झारखण्ड जगुआर
6. जे.ए.पी.-1
7. जे.ए.पी.-2
8. डी.ए.पी (पुरुष)
9. डी.ए.पी (महिला)
10. एस.एस.बी 
11. पश्चिम बंगाल पुलिस
12. जे.ए.पी.-10 (महिला बटालियन)
13. होमगार्ड 
14. एन.सी.सी. (गर्ल्स)
15. एन.सी.सी. (ब्वॉयज)
बैण्ड पार्टी निम्न हैंः-
1. जे.ए.पी -1 
2. होमगार्ड 
3. जे.ए.पी.-10 (महिला) 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का समादेशन मेजर सुमन कुमार, भारतीय सेना, रांची करेंगे। सुशांत कुमार, परिचारी प्रवर-1, रांची परेड का द्वितीय समादेशन करेंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now