केन बम के साथ दो अपराधी गिरफ्तार पलामू : देखे वीडियो में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

केन बम के साथ दो अपराधी गिरफ्तार पलामू : देखे वीडियो में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

पलामू

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर केन बम की बरामदगी के साथ ही एक बड़ी घटना को टाल दिया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से दो हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं JJMP नामक नक्सली संगठनके लिए पूर्व में काम कर चुके दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। आधार पर सर्च गिरफ्तार अपराधी उमेश भुइयां और फिरोज अंसारी पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं में शरीक बताये जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद व रामगढ़ थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाकर रामगढ़ थाना क्षेत्र पिपराही के जंगल से हथियार और केन बम के साथ दो अपराधी उमेश भुइयां और फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया ।

इनके  पास से एक राईफल,एक भरटूआ बंदूक और एक केन बम बरामद किया है । सदर एसडीपीओ मणि भूषण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में इसी सूचना के आधार पर दोनो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है पूर्व में भी ये जेजेएमपी नक्सली संगठन के लिये ये अपराधी कार्य कर चुके है और ये लूट पात और रंगदारी जैसी घटना को अंजाम दिया करते हैं ।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow