सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों की अनुभवात्मक शिक्षण यात्रा का हुआ आयोजन

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों की अनुभवात्मक शिक्षण यात्रा का हुआ आयोजन

Share
Link copied

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों की अनुभवात्मक शिक्षण यात्रा का हुआ आयोजन

Experiential learning trip organized for students of Sarala Birla Public School
Experiential learning trip organized for students of Sarala Birla Public School

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने ‘बालाजी फूड प्रोडक्ट्स, टाटीसिल्वे’ और ‘हनीसिप न्यूट्रिमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, अनगड़ा’ का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य खाद्य एवं पेय उद्योग में उत्पादन और पैकेजिंग की वास्तविक प्रक्रिया को नजदीक से देखना और समझना था। छात्रों ने देखा कि आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके विभिन्न स्नैक्स का उत्पादन और पैकेजिंग कैसे की जाती है। उन्होंने ‘मिनरल वाटर’ भरने की प्रक्रिया को भी समझा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण (सस्टेनेबिलिटी) का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) और व्यवसाय प्रबंधन की बारीकियों की जानकारी मिली, जो उनके भविष्य के करियर विकल्पों को समझने में मददगार साबित होगी। यह यात्रा छात्रों के लिए एक अनूठा अवसर था, जहां उन्होंने कक्षा के बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया से सीखने का अनुभव प्राप्त किया। इससे न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि हुई, बल्कि उन्हें अपने करियर की संभावनाओं को समझने का भी अवसर मिला।

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों की अनुभवात्मक शिक्षण यात्रा का हुआ आयोजन

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्रों को इस तरह की औद्योगिक यात्राओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक यात्राओं से छात्रों को वास्तविक दुनिया से जुड़ने, जीवन कौशल सीखने और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को समझने में सहायता मिलती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow