पोटका के कोवाली थाना परिसर में भूमि विवाद समाधान दिवस के तहत शिविर का हुआ आयोजन

पोटका के कोवाली थाना परिसर में भूमि विवाद समाधान दिवस के तहत शिविर का हुआ आयोजन

Share
Link copied

पोटका के कोवाली थाना परिसर में भूमि विवाद समाधान दिवस के तहत शिविर का हुआ आयोजन

A camp was organized under the Land Dispute Resolution Day in the Kowali police station premises of Potka.
A camp was organized under the Land Dispute Resolution Day in the Kowali police station premises of Potka.
भूमि विवाद समाधान दिवस पर कई आवेदन लेकर ग्रामीण शिविर में पहुंचे सभी आवेदनों का निष्पादन को लेकर अग्रतर कार्रवाई की गई।

जमशेदपुर:पोटका के कोवाली थाना परिसर में जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर भूमि विवाद समाधान दिवस के तहत शिविर लगाया गया जिसमें विभिन्न मामलों को लेकर दर्जनों लोग आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे, शिविर में उपस्थित सीओ निकिता बाला ने कहा कि शिविर में जमीन मापी के दो आवेदन आए जिसमें एक का ऑनलाइन आवेदन शिविर में ही किया गया साथ ही जमीन सीमांकन, वंशावली,सड़क चौड़ीकरण को लेकर आदि मामले शिविर में पहुंचे जहां वंशावली के मामले में ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए वंशावली बनाने का निर्देश दिया गया,साथ ही साथ कोवाली के समीप सड़क चौड़ीकरण को लेकर मामले आये जिसको लेकर विभाग के अधिकारियों से संबंधित मामले को लेकर निष्पादन करने की बात कही गई।

पोटका के कोवाली थाना परिसर में भूमि विवाद समाधान दिवस के तहत शिविर का हुआ आयोजन

वहीं भूमि विवाद को लेकर कई मामले आए जिसमें दोनों पक्ष को बैठाकर समझा बूझकर निष्पादन किया गया। जिसमें दोनों पक्ष ने लोगों ने जमीन मापी के बाद जो हिस्से में जमीन आएगी उसे पर सहमति जताई तथा सीओ ने कहा कि सिविर में जो भी आवेदन आ रहे हैं इसका निष्पादन का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो आवेदन शिविर में समाधान नहीं हो पा रहा है उन्हें प्रखंड स्तर पर बैठकर उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा ताकि शिविर से लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे वहीं आवेदनों का आना जारी है। शिविर में मुख्य रूप से थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान अंचल निरीक्षक, कई मुखिया,कंप्यूटर ऑपरेटर रितेश सरदार आदि उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow