पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लूटपाट और हत्या मामलों में थे संलिप्तता।

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लूटपाट और हत्या मामलों में थे संलिप्तता।

Share
Link copied

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लूटपाट और हत्या मामलों में थे संलिप्तता।

Major action by Palamu police, five notorious criminals arrested, they were involved in robbery and murder cases.
Major action by Palamu police, five notorious criminals arrested, they were involved in robbery and murder cases.

पलामू जिले की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोहमदगंज थाना क्षेत्र के भीम चुल्हा के पास से पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में नीरज चन्द्रवंशी, अंकु सिंह, विशाल चन्द्रवंशी, सूरज कुमार और राजन पासवान को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं और विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा गोली, एक अपाची बाइक, एक आईफोन और 6330 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लूटपाट और हत्या मामलों में थे संलिप्तता।

एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि इन अपराधियों की संलिप्तता कई बड़ी घटनाओं में रही है, जिनमें पाटन के सीएसपी से लूटपाट, पोलु हत्याकांड और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से अपाची बाइक की चोरी शामिल है। खासकर विशाल चन्द्रवंशी की पोलु हत्याकांड में संलिप्तता पाई गई थी, जिसके चलते वह आठ महीने जेल में भी रह चुका है। इसके अलावा, नावाजयपुर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की घटना समेत कई अन्य आपराधिक वारदातों में भी इनकी भूमिका रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा और शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow