पलामू जेल में कैदी ने की आत्महत्या, हत्या की सजा काट रहा था अपराधि।.

पलामू जेल में कैदी ने की आत्महत्या, हत्या की सजा काट रहा था अपराधि।.

Share
Link copied

पलामू जेल में कैदी ने की आत्महत्या, हत्या की सजा काट रहा था।

Deeksha: High speed wreaks havoc in Jamshedpur's Potka, Sumo overturns, 1 woman seriously injured and 1 woman dead.

पलामू :पलामू की सेंट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कैदी साबिर अंसारी गढ़वा का रहने वाला था और 2023 से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। साबिर अंसारी को 2023 में गढ़वा जेल से पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सात बजे केंद्रीय कारा के अंदर स्थित बाथरूम में वह शौच करने के लिए गया था। उसी वक्त बाथरूम के अंदर फांसी लगा ली।

जानकारी के अनुसार इस बात की जानकारी जब जेल के अंदर में कार्यरत गार्ड को हुई तब वे बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कैदी को फांसी के फंदे से उतारकर एमएमसीएच भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रंबधन ने उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी है। मृत कैदी के पोस्टमार्टम के लिए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow