arrest

झारखंड की राजधानी रांची में विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

झारखंड की राजधानी रांची में विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

arrest 1
Rape of married woman in Jharkhand’s capital Ranchi, accused arrested, sent to jail.

चान्हो :घर के बाहर बने टॉयलेट में गयी 35 वर्षीया विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चान्हो पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी नुन्हु गांव निवासी बलराम मुंडा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दियाबीबी पुलिस के अनुसार बलराम मुंडा पिता विजय मुंडा ने दुष्कर्म की घटना को दो मार्च को अंजाम दिया था। पीड़िता शाम साढ़े सात बजे घर के बाहर बने टॉयलेट में गयी थी। दुष्कर्म के बाद उसने पीड़िता को धमकाया कि घटना के संबंध में किसी को बतायेगी तो जान से मार देंगे। इस डर से पीड़िता दो दिन तक चुप रही। चार मार्च को साहस जुटाकर चान्हो थाना में बलराम मुंडा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दुष्कर्म के आरोपी बलराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via