एनएच-98 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत, केबिन में फंसा था चालक

पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-98 पर रुदवा के समीप रविवार देर रात करीब दो बजे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बरियाबाग का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र यादव रायपुर से छरी लदा ट्रक संख्या जेएच-02 बीएम-0961 लेकर किशनगंज जा रहा था। रुदवा के पास उसका ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अन्य ट्रक से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वीरेंद्र यादव केबिन में फंस गया।

सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और गंभीर हालत में छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के समय ट्रक की गति अधिक थी। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हालांकि, पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण एनएच-98 पर कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित रहा। थाना प्रभारी सौरभ ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।

शब्बीर हत्याकांड में 19 वर्षीय फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सरायकेला-खरसावां: कपाली ओपी क्षेत्र में जनवरी 2025 में हुए शब्बीर हत्याकांड के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे…

डायन होने के संदेह में विधवा महिला से मारपीट, देवर और भतीजे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के सावडीह गांव में अंधविश्वास से जुड़ा मारपीट का मामला सामने आया है। एक विधवा…














