जमशेदपुर पुलिस ने ईद और रामनवमी को लेकर किये कड़े इंतजाम

जमशेदपुर पुलिस ने ईद और रामनवमी को लेकर किये कड़े इंतजाम

Share
Link copied

होली, ईद और रामनवमी पर सतर्क रहेगी पुलिस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जमशेदपुर। आगामी होली, ईद और रामनवमी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।

पुलिस कर्मियों को दी गई नई पहचान

बुधवार को सीसीआर परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस, बाइक पेट्रोलिंग टीम और शक्ति कमांडो को विशेष जैकेट प्रदान किए हैं। इससे सभी पुलिस कर्मियों को एक अलग पहचान मिलेगी। इन जैकेटों में रेडियम लगा हुआ है। इससे रात्रि के समय पुलिसकर्मियों की पहचान आसानी से हो सकेगी।

होली तक विशेष निगरानी, हुड़दंगियों पर रहेगी सख्ती
होली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। अगले 2-3 दिनों तक बाजारों में रौनक बनी रहेगी, इसलिए सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। 15 मार्च तक विशेष चौकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं, ताकि लोग बेखौफ होकर खरीदारी कर सकें। पुलिस हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अलर्ट मोड में रहेगी।

ईद और रामनवमी को लेकर भी कड़े इंतजाम

ईद और रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा रही है। पुलिस बल को संवेदनशील इलाकों में अधिक तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। जुलूसों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी किशोर कौशल ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow