बेहतर इलाज के लिए वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को भेजा गया दिल्ली

बेहतर इलाज के लिए वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को भेजा गया दिल्ली

Share
Link copied

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को बेहतर इलाज के लिए विशेष विमान से नई दिल्ली ले जाया गया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बता दें कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow