ईद के मौके पर 'सौगात ए मोदी', 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद पर मिलेगा तोहफा

ईद के मौके पर ‘सौगात ए मोदी’, 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद पर मिलेगा तोहफा

Share
Link copied

बीजेपी ने ईद के मौके पर देशभर के 32 लाख मुसलमानों को सौगात-ए-मोदी किट देने की घोषणा की है। जिसके तहत बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ईद के मौके पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को सौगात-ए-मोदी नाम से एक-एक किट देगा। ताकि उन्हें ईद मनाने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

सौगात-ए-मोदी किट में क्या मिलेगा

‘सौगात-ए-मोदी’ किट में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े, सेंवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी होगी। महिलाओं की किट में सूट का कपड़े होगा। वहीं पुरुषों की किट में कुर्ता-पायजामा होगा। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक किट की कीमत करीब 500 से 600 रुपये होगी। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि गरीब और जरूरतमंद मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सके।

बिहार में विपक्ष ने पीएम मोदी पर बोला हमला

सौगात-ए-मोदी की घोषणा के बाद आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बीजेपी की घोषणा चुनाव के पहले मुसलमानों को अपने तरफ करने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम देश मे लोगों को लड़ाना है। वह इसके अलावा कुछ और नहीं कर सकती है। उन्होंने इस घोषणा को पीएम मोदी का चुनावी पैंतरा बताया है। वहीं भाकपा माले ने भी मोदी की सौगात-ए-मोदी घोषणा का विरोध किया है। भाकपा माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यकों को ठग रहे हैं।

बीजेपी सौगात-ए-मोदी किट पर क्या कहा 

बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कुछ पढ़े लिखे मुस्लिम युवा और महिलाओं ने लोकसभा में निश्चित रूप से मोदी जी को और एनडीए को वोट दिया था। मुस्लिम वोट के जो ठेकेदार बने हैं, दलाल बने हैं उनसे उनका भरोसा उठ रहा है और मुस्लिम वोटर भी धीरे-धीरे एनडीए की ओर आ रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow