फ्लाईओवर रैंप विवाद सुलझा , 6 मीटर घटाया गया , अबुआ सरकार ने आदिवासियों की सुनी

फ्लाईओवर रैंप विवाद सुलझा , 6 मीटर घटाया गया , अबुआ सरकार ने आदिवासियों की सुनी

राजेंद्र चौक से सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप विवाद  लिया गया है। इस विवाद का मुख्य कारण सिरमटोली सरना स्थल के पास फ्लाईओवर के रैंप का निर्माण था, जिसे आदिवासी समाज अपने आस्था के केंद्र के लिए खतरा मानता था।
सरना समाज लगातार कर रहा था विरोध
रना समाज लंबे समय से इस रैंप के खिलाफ विरोध कर रहा था, क्योंकि यह उनके धार्मिक स्थल को प्रभावित कर रहा था। इस मुद्दे पर कई बार तनाव बढ़ा और 40 से अधिक आदिवासी संगठनों ने रांची बंद का आह्वान भी किया था।
6 मीटर पीछे रैंप खिसकाया गया
गुरुवार को हुए समाधान के तहत, रैंप को 6 मीटर पीछे खिसकाया गया और इसके किनारे लगे 10 डेक प्लेन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
DC मंजू नाथ भजयंत्री ने किया था निरीक्षण
इससे पहले बुधवार को रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने स्थल का निरीक्षण किया था और रैंप का माप लिया था। यह कदम आदिवासी समाज की आपत्तियों को ध्यान में रखकर उठाया गया, जो सरहुल शोभायात्रा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के लिए सिरमटोली सरना स्थल को बेहद अहम मानते हैं। इस शोभायात्रा में हातमा सरना से शुरू होकर सिरमटोली तक हजारों लोग पहुंचते हैं 
सकारात्मक कदम
यह समाधान सरना समाज और प्रशासन के बीच लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा सकता है। 
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now