झारखंड के दिखने लगा गर्मी का कहर, 40 डिग्री पहुंचा कई जिलों का तापमान

झारखंड के दिखने लगा गर्मी का कहर, 40 डिग्री पहुंचा कई जिलों का तापमान

झारखंड में लोगों को गर्मी का कहर दिखने लगा है। झारखंड के कई जिलों का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। मार्च महीने में ही बहरागोड़ा और पलामू का तापमान 40 डिग्री के पार होने को है। वहीं गढ़वा और देवघर का तामपान 49 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 29 मार्च से कुछ इलाकों में गर्मी ठोड़ी कम हो सकती है। दो से तीन डिग्री तक पारा गिर सकता है।

राजधानी रांची में फ़िलहाल लोगों को भीषण गर्मी झेलना नहीं पड़ रहा है। हालांकि हर दिन तापमान एक से दो डिग्री बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान रांची में अधिकतम तापमान 34.8, जमशेदपुर में 39.3, डालटनगंज में 40.6 और बोकारो में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow