Screenshot 2025 04 09 17 37 19

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप देखिए रिपोर्ट।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप देखिए रिपोर्ट।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्र सरकार जल जंगल जमीन के साथ भी कर रही खिलवाड़- अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक।

रांची :अहमदाबाद में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अधिवेशन को  कांग्रेस सह प्रभारी पश्चिम बंगाल कांग्रेस बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने संबोधित किया।अपने भाषण की शुरुआत करते हुए अंबा प्रसाद ने सर्वप्रथम कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व जिम्मेदारी पर बात करते हुए आला कमान का धन्यवाद दिया।

झारखंड में टेंडर प्रक्रिया अब केवल एक औपचारिकता बनकर रह गई है : बाबूलाल मरांडी
अंबा प्रसाद ने केंद्र सरकार के निरंकुश फैसलों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा‌ कि आज देश में अन्याय सिर्फ लोगों के साथ नहीं हो रहा, बल्कि जल-जंगल-जमीन के साथ हो रहा है। देश के जंगलों को नष्ट किया जा रहा है। पशु-पक्षी सभी अपने घर खो रहे हैं।

अंबा प्रसाद ने कहा कि हम झारखंड से आते हैं तथा झारखंड वासियों के लिए सबसे प्रिय उनकी जल, जंगल जमीन होती है लेकिन सरकार के चहेते लोग प्रोजेक्ट लेने के बाद हमारे जंगल और जमीन के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसकी वजह से न तो हमारे लोगों को संरक्षण मिलता है और न ही सुविधाएं। केंद्र सरकार हमारे जल जंगल और जमीन के साथ भी खिलवाड़ कर रही है।

राज्य के विकास को गति देने के लिए हेमंत सोरेन की समीक्षा बैठक शुरू
अंबा प्रसाद ने अपील करते हुए कहा कि हमें इसी अन्याय के खिलाफ लड़ना है और न्यायपथ पर आगे बढ़ना है।

Share via
Share via