आसमान में दिखा सूर्य किरण का शौर्य, हवा में अटखेलियां करती दिखी सूर्य किरण की टीम

आसमान में दिखा सूर्य किरण का शौर्य, हवा में अटखेलियां करती दिखी सूर्य किरण की टीम

Share
Link copied

रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में एक शानदार एयर शो का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने फाइटर प्लेन के हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दो दिवसीय आयोजन में टीम ने अपने हॉक विमानों के साथ आसमान में कई आकर्षक प्रदर्शन किए, जिसमें सबसे खास था नौ विमानों के साथ मिलकर तिरंगे की आकृति बनाना।

पायलटों ने 5 मीटर से भी कम की दूरी बनाए रखते हुए उड़ान भरी, जो उनके कौशल और समन्वय को दर्शाता है। सूर्यकिरण टीम ने आसमान में कई तरह की आकृतियां बनाईं, जो दर्शकों के लिए रोमांचक और आश्चर्यजनक थीं। भारतीय तिरंगे का निर्माण इस शो का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने दर्शकों में देशभक्ति की भावना जगाई।

रांची में एयर शो में पहली बार आयोजित किया गया है और इसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायुसेना के साहस और कौशल से परिचित कराना है। इस दौरान स्कूली बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, और प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन था, बल्कि सेना और आम जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने का भी एक प्रयास है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow