20250419 100435

विश्व हिन्दू परिषद का आक्रोश मार्च और प्रदर्शन, मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की करेंगे मांग

विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत की ओर से आज मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर झारखंड के सभी जिला केंद्रों पर आक्रोश प्रदर्शन करेगी। इस दौरान मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग भी विश्व हिन्दू परिषद की ओर से किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के कई इलाकों में छाए रहेंगे आंशिक बादल, मौसम सामान्य रूप से गर्म रहने का पूर्वानुमान

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के विरोध में हुई हिंसा, जिसमें तीन लोगों की हत्या और सैकड़ों हिंदू परिवारों का पलायन को लेकर आक्रोश मार्च निकालने की घोषणा की है। यह मार्च रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिला मुख्यालयों में आयोजित होगा, जिसमें विहिप कार्यकर्ता और समर्थक हिंदुओं पर हुए कथित अत्याचारों और पश्चिम बंगाल सरकार की कथित निष्क्रियता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हेमंत सोरेन का विदेश दौरा सिर्फ कैमरा एक्सपोजर और सैर सपाटे के लिए : प्रतुल शाहदेव

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने मुर्शिदाबाद हिंसा की एनआईए जांच की मांग की है, इसे हिंदुओं के खिलाफ नृशंस हमला करार देते हुए, ममता बनर्जी सरकार पर हिंसा रोकने में विफलता और भड़काऊ बयानों को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है।

Share via
Send this to a friend