3 नवंबर को सबसे पहले मतदान-फिर कोई काम.

Team Drishti.

दुमका : 10 दुमका (अ.ज.जा) विधानसभा उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दुमका राजेश्वरी बी के निदेश पर विधानसभा सभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत/गांव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम मतदान करने के बारे में जानकारी दी जा रही है. लोगों को वीवीपैट के बारे में भी बताया जा रहा है. लोगों को बताया जा रहा है कि आप जिस भी प्रत्याशी को वोट देंगे वह वोट उक्त प्रत्याशी को ही पड़ा यह वीवीपैट के माध्यम से आप देख सकेंगे.

शत प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें. सभी को 3 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow