मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में चाचा जगदीश सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में चाचा जगदीश सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share
Link copied

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में चाचा जगदीश सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रामगढ़, : झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन   सपरिवार रामगढ़ जिला स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर अपने पारिवारिक सदस्य  जगदीश सोरेन को अंतिम विदाई दी। उन्होंने दिवंगत जगदीश सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने उनकी अंतिम यात्रा और अन्त्येष्टि संस्कार में भी हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में चाचा जगदीश सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जगदीश सोरेन, जो रिश्ते में राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु  शिबू सोरेन के चचेरे भाई और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के चाचा थे, । उनका निधन 17 मई 2025 को हो गया था। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान गांव में शोक की लहर देखी गई। स्थानीय लोगों ने भी जगदीश सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow