झारखंड के हिमांशु ने NEET 2025 में रचा इतिहास, ऑल इंडिया रैंक 134 लाकर बने स्टेट टॉपर।

झारखंड के हिमांशु ने NEET 2025 में रचा इतिहास, ऑल इंडिया रैंक 134 लाकर बने स्टेट टॉपर।

Share
Link copied

झारखंड के हिमांशु ने NEET 2025 में रचा इतिहास, ऑल इंडिया रैंक 134 लाकर बने स्टेट टॉपर।

झारखंड के हिमांशु ने NEET 2025 में रचा इतिहास, ऑल इंडिया रैंक 134 लाकर बने स्टेट टॉपर।
Himanshu of Jharkhand created history in NEET 2025, became state topper by securing All India Rank 134.

झारखंड के हिमांशु ने NEET 2025 में रचा इतिहास, ऑल इंडिया रैंक 134 लाकर बने स्टेट टॉपर।

रांची :संघर्ष अगर मजबूत हो, तो सफलता को रास्ता बदलना ही पड़ता है। इसे साकार कर दिखाया गिरिडीह के हिमांशु कुमार ने, जिन्होंने NEET UG 2025 में ऑल इंडिया रैंक 134 हासिल कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

हिमांशु का यह सफर केवल मेहनत का नहीं, बल्कि हौसले और परिवार के लिए कुछ कर गुजरने की जिद का परिणाम है। मुश्किल हालातों में भी उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उनके पिता एक छोटी-सी दुकान में मोबाइल और टीवी रिपेयरिंग का काम करते हैं। बीते वर्ष उनके पिताजी को बड़ी आंत में ट्यूमर की गंभीर बीमारी हुई, जिसके इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद तक जाना पड़ा। आज भी वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं।

हिमांशु कहते हैं, “मैंने यह परीक्षा सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार की स्थिति को बदलने के लिए दी थी। यह रैंक मेरे संघर्ष और माता-पिता के बलिदान की पहचान है।”

इस साल NEET परीक्षा में झारखंड से 35,397 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 19,203 सफल रहे। राज्य का कुल सफलता प्रतिशत करीब 54% रहा, जो संतोषजनक माना जा रहा है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow