लेस्लीगंज में 30 लाख के आभूषणों से भरा बैग लेकर अज्ञात अपराधी फरार

लेस्लीगंज में 30 लाख के आभूषणों से भरा बैग लेकर अज्ञात अपराधी फरार

झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग चुरा लिया और फरार हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के संबंध में दुकानदार अरुण कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे उनकी दुकान पर यह चोरी हुई। अज्ञात अपराधी मौके का फायदा उठाकर आभूषणों से भरा बैग लेकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now