झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिलने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी कि मंत्री को 24 घंटे के भीतर “खत्म” कर दिया जाएगा। इस घटना ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर की सड़कें या मौत का गड्ढा? प्रशासन की चुप्पी पर जनता तंज कस रही!
घटना की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले की पहचान और मकसद का पता लगाने के लिए पुलिस कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। मंत्री ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

















