दो फेरी वाले युवको का अपहरण के बाद हुई हत्या.

गुमला, दीपक गुप्ता.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला : बिहार राज्य के सीतामढ़ी और मोतिहारी से रोजी रोटी की तलाश में साड़ी बेचने वाले दो फेरी वाले युवको का अपहरण के बाद हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों युवकों 29 वर्षीय रंजीत कुमार साह पिता रामवृत साह ग्राम मड़पा जिला सीतामढ़ी और 25 वर्षीय रंजीत कुमार साह पिता गजेंद्र साह ग्राम बहरवा थाना ढाका जिला मोतिहारी बिहार का शव गुरुवार को देर शाम सिसई थाना क्षेत्र के नगर सिसकारी गांव से मतला पहाड़ से बरामद किया है।

दो फेरी वाले युवको का अपहरण के बाद हुई हत्या.

दोनों युवकों को लाठी डंडे से पीट कर हत्या किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनो युवक बिहार के रहने वाले अपने अन्य साथियों के साथ विगत चार वर्षों से सिसई के कॉलेज रोड में किराए के मकान में रहकर घूम घूम कर साड़ी बेचने का काम करते थे। मंगलवार को दोनो एक बाइक में सवार होकर सुबह करीब 9 बजे फेरी के लिए निकले थे। इनके साथ एक अन्य बाइक में संतोष कुमार नामक साथी भी निकला था। संतोष नगर के रास्ते मे फेरी के लिए चला गया। जबकि दोनो रंजीत ललमटिया के रास्ते करंज की ओर फेरी के लिए निकल गए। देर शाम को फेरी करने के बाद संतोष वापस लौट आया, जबकि दोनो वापस नही लौटे। इस पर उसके साथियों ने उन्हें ढूंढना मुनासिब नही समझा।

दो फेरी वाले युवको का अपहरण के बाद हुई हत्या.

दूसरे दिन बुधवार को भी दोनो वापस नही लौटे तब देर शाम को उसके साथी उन्हें ढूंढने निकले। साथ ही करंज थाना पहुँचकर दोनो की गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए खोजबीन की गुहार लगाई। इधर करंज पुलिस सिसई पुलिस से संपर्क कर गुमसुदगी की जानकारी दी, तब प्लान कर सिसई, बसिया व करंज की पुलिस पांच भागो में विभक्त होकर दोनो युवको की तलाश तेज की। पुलिस को अपने लोकल स्पाई के माध्यम से यह जानकारों मिली की सिसई थाना छेत्र के कुसुमटोली गांव के समीप में अंतिम बार दोनो युवको को देखा गया था। कुसुमटोली में उनका फेरी के दौरान अधिक कीमत वसूली किये जाने की बात को लेकर कुछ स्थानीय युवको से विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनो को बल पूर्वक वहां से अपहरण कर ले जाया गया था। उन्हें ले जाने वाले चार अपराधी दो बाइक में थे। जबकि दोनो युवक अपने बाइक में ही सवार थे। इस सूचना के बाद पुलिस खोजबीन और तेज कर दी। तभी गुरुवार को देर शाम करीब 7 बजे दोनो युवको का शव मतला पहाड़ के ऊपर मिला।

दो फेरी वाले युवको का अपहरण के बाद हुई हत्या.

बताया जाता है कि कुसुमटोली में जिन युवको के साथ दोनों फेरी वालो का विबाद हुआ था। पुलिस उन सभी युवको का शिनाख्त कर ली है, इनमे चार लोगों का नाम व पता भी सामने आ चुका है। लोगो ने इन चारों को फेरी वालो को बल पूर्वक साथ ले जाते देखा भी था, मगर किसी ने समय पर पुलिस को इसकी जानकारी नही दी। अगर समय पर जानकारी दी जाती तो शायद अपराधी पकड़े जाते और दोनो की जान बच भी जाती। इधर नाम सामने आने के बाद पुलिस चारो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास तेज कर दिए है, साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया गया है। परिजन बिहार से सिसई आने के लिए निकल चुके है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now