सिमडेगा चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहली बैठक में समिति विस्तार और साप्ताहिक बंदी का निर्णय
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा चैंबर ऑफ कॉमर्स की नवनिर्वाचित समिति की पहली बैठक रविवार को मोतीलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें समिति का विस्तार, नए पदाधिकारियों का चयन, साप्ताहिक बंदी और व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन शामिल है।
समिति का विस्तार और पदाधिकारियों का चयन
बैठक में सर्वसम्मति से चार नए सदस्यों – सत्यनारायण प्रसाद, अनिल मंझरिया, सौरभ बंसल और शहजादा प्रिंस का मनोनयन किया गया। समिति का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल को बनाया गया वहीं उपाध्यक्ष के पद अभय विश्वकर्मा, मिथिलेश प्रसाद, मुकेश गोयल, उमेश प्रसाद को मिला। सचिव दीपक रिंकू, उप सचिव लखन गुप्ता, सुधीर जैन, अमित जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष चौधरी पप्पू, सह कोषाध्यक्ष प्रभात कुलुकेरिया, मार्केट कांप्लेक्स प्रभारी राजेश केसरी, मुकेश गिरी पिंटू, आलोक सिंह और पीआरओ शहजादा प्रिंस, दीपक रिंकू, आलोक सिंह को बनाया गया।
इसके अलावा, ओमप्रकाश साहू, संजय अग्रवाल, अशोक जायसवाल, कैलाश अग्रवाल, नवीन सिंह, योगेंद्र रोहिल्ला, अमित केशरी, सत्यनारायण प्रसाद, अनिल मंझरिया और सौरभ बंसल को कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया। गणेश साड़ी सेंटर को चैंबर का अस्थायी कार्यालय बनाया गया, जिसका प्रभारी प्रभात कुलुकेरिया को नियुक्त किया गया।
22 जुलाई को आनंद भवन में नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सह व्यापारी मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, आला अधिकारी और रांची से झारखंड फेडरेशन ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में व्यापारियों की सलाह पर प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया, जो 22 जुलाई से प्रभावी होगा। जिला मुख्यालय के सभी व्यापारियों से इस बंदी को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई है।
बैठक में विभिन्न व्यापारिक ट्रेडों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति और समिति गठन का निर्णय लिया गया, जो अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे। साथ ही, जिले के सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित कर समितियों का गठन किया जाएगा।
चैंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों के हित में त्वरित और प्रभावी निर्णय लेने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे सिमडेगा के व्यापारिक समुदाय को मजबूती मिलेगी।

















